Iphone ki Battery Health kaise Maintain kare ?

हेलो दोस्तों आपका स्वागत है इस आर्टिकल में आज हम Iphone की Battery Health मेन्टेन कैसे की जा सकती है इस आर्टिकल में पढ़ेंगे की Iphone ki Battery Health kaise Maintain kare ? आप इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहें, तो सबसे पहले हमें हमारी फ़ोन को इस्तेमाल करने की आदतों पर भी ध्यान देना होगा, जिसे हम आगे जानेंगे इसलिए कोई भी स्टेप मिस मत करना।

Step 1: Iphone Battery Health Check

सबसे पहले आप अपने Iphone की बैटरी हेल्थ चेक करें जिसको आप चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें :-

Iphone 15 या उससे नए मॉडल्स :
Settings → Battery → Battery Health

Iphone 14 या उससे पुराने मॉडल्स :
Settings → Battery → Battery Health & Charging

Iphone की Battery Health चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें :-

Iphone Settings ओपन करें और उसमें Battery वाले ऑप्शन पर दबाएं
Battery ऑप्शन ओपन करने के बाद Battery Health वाले ऑप्शन पर दबाएं
Iphone ki Battery Health kaise Maintain kare ?
यहाँ से आप अपने IPhone की Battery Health चेक कर पाएंगे

Step 2: Iphone Battery Charging Limit Setting

Iphone 15 या उससे नए मॉडल्स में चार्जिंग लिमिट सेट करके हम iphone battery health को इम्प्रूव करेंगे, आपको सिम्पली अपने Iphone की Battery वाले ऑप्शन में जा के चार्जिंग वाले ऑप्शन में जा कर बैटरी की चार्जिंग लिमिट को 80% पर सेट कर दो और Optimised Battery Charging को ON कर दो।

ओल्डर Iphone मॉडल्स में शायद चार्जिंग लिमिट सेट करने का ऑप्शन न मिले पर आपको Optimised Battery Charging मिल जाएगा उसे On कर लें

Optimised Battery Charging On करने के बाद क्या होगा ? – Apple के मुताबिक iphone हमारे चार्जिंग रूटीन और पैटर्न को समझता है और उसे याद करता है और सूटेबल सिचुएशन के हिसाब से 80% के बाद चार्जिंग डिले कर सकता है।

Step 3 : चार्जिंग के वक़्त फ़ोन को गरम मत होने दो

  • धुप में फ़ोन को न रखें
  • कार गर्म हो तो चार्जिंग न करें
  • चार्जिंग के वक़्त फ़ोन का कवर हटा दें
  • हैवी गेमिंग के साथ साथ चार्जिंग में न लगाए फोन को और खासकर हॉट एनवायरनमेंट में
  • चार्जिंग के वक़्त हीट प्रोडूसिंग एक्टिविटीज से बचे जैसे 4k वीडियो रिकॉर्डिंग, gps navigation, Hotspot On रखना, ये सब एक्टिविटी न करें।

Step 4 : Iphone चार्ज कब करना चाहिए और कब नहीं

अक्सर हम सोचते हैं की 0% होने दें फिर चार्जिंग में लगाएंगे लेकिन ऐसा करने से बैटरी पर ज़्यादा लोड पड़ता है, और battery health गिरती है, फ़ोन को केवल 20% – 80% चार्ज करना चाहिए इससे बैटरी की हेल्थ अच्छी रहती है।

छोटी – छोटी चार्जिंग से डरो मत जैसे 30% – 60% – 70% – 80%, इस तरह चार्जिंग करने से और इस रेंज के बिच चार्जिंग रखने से बैटरी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता बैटरी डैमेज नहीं होती।

फ़ोन को इस्तेमाल करते समय चार्जिंग न करें इससे बैटरी पर लोड पड़ता है। चार्जिंग पर लगा कर फ़ोन को छोड़ दें जिससे सिर्फ चार्जिंग पर फोकस होगा।

Original Charger एंड data cable इस्तेमाल करें, जितना हो सके original ही इस्तेमाल करना चाहिए

Video के माध्यम से सीखे की Battery Health को कैसे मेन्टेन करें :-

इसे भी पढ़े :

Conclusion :- दोस्तों आज हमने जाना की अपने Iphone ki Battery Health kaise Maintain kare ? की ज़्यादा लम्बी चले और Battery Damage न हो, उम्मीद करता हूँ की आपने स्टेप बाय स्टैप फॉलो करके सारी सेटिंग्स कर ली होंगी, अगर फिर भी आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल को पढ़ के अच्छा लगा होगा और सारी जानकारी अच्छे से समझ आयी होगी, अगर आपको आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें, धन्यवाद ।

Leave a Comment